फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Haridwar news: Ban on use of plastic in government offices from August 1

Haridwar: एक अगस्त से सरकारी दफ्तरों में प्लास्टिक के गिलास, बोतल और प्लेट के प्रयोग पर रोक

Sat, 30 Jul 2022 04:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 30 Jul 2022 04:50 PM IST
सार

कलक्ट्रेट सभागार में सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती से रोक लगाए जाने को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक में डीएम ने अधिकारियों से कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर प्रतिबंध को लेकर कार्ययोजना बनाई जाए।

विज्ञापन
Haridwar news: Ban on use of plastic in government offices from August 1
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरिद्वार के जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने कहा कि एक अगस्त से सभी कार्यालयों में प्लास्टिक के गिलास, बोतल, प्लेट और दोने का प्रयोग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित होगा। उन्होंने कहा कि जिस कार्यालय में सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री का प्रयोग होते पकड़ा जाएगा उसके कार्यालयाध्यक्ष जिम्मेदार होंगे और कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभागार में सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती से रोक लगाए जाने को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक में डीएम ने अधिकारियों से कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर प्रतिबंध को लेकर कार्ययोजना बनाई जाए। एक अगस्त से 10 अगस्त तक सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी सिंगल यूज प्लास्टिक में आने वाली वस्तुओं को चिह्नित करें। उनका विकल्प क्या हो सकता है सरल भाषा में दो दिन के भीतर चार्ट बनाकर प्रस्तुत करें।
विज्ञापन


प्रत्येक कार्यालय में पॉलिथीन प्रतिबंधित करने से संबंधी सूचना एवं स्लोगन लिखवाए जाएं। मंदिरों और घाटों पर पॉलिथीन का प्रयोग बोर्ड लगाए जाएं। नगर निगम, नगर निकाय, व्यापारी, मंदिर समितियों, आश्रम एवं अखाड़ों के पदाधिकारियों के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के संबंध में बैठक की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जागरूकता अभियान में स्कूल किए जाएं शामिल
जिलाधिकारी ने कहा कि जनजागरूकता अभियान में स्कूलों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। शहर की सड़कों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर बिखरी प्लास्टिक की सफाई के लिए योजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि प्रचार प्रसार अभियान के बाद टीमें गठित कर छापे मारें। प्रतिबंधित प्लास्टिक पकड़े जाने पर चालान की कार्रवाई की जाए।


बैठक में यह अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, सीडीओ प्रतीक जैन, एडीएम पीएल शाह, एचआरडीए सचिव उत्तम सिंह चौहान, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, एसडीएम पूरन सिंह राणा, डीएफओ मयंक शेखर झा, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, पीडब्लूडी एई सुरेश तोमर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से सुभाष कुमार, महाप्रबंधक उद्योग पल्लवी गुप्ता और मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed