{"_id":"5829ed974f1c1b56368fe137","slug":"babbar-ko-lekar-rahee-gahamaagahamee-babbar-said-the-spotlight","type":"story","status":"publish","title_hn":"बब्बर को लेकर रही गहमागहमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बब्बर को लेकर रही गहमागहमी
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Mon, 14 Nov 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गुरुद्वारा ज्ञान गोदडी को लेकर आंदोलित ऑल इंडिया सिख कांफ्रेस के अध्यक्ष गुरुचरण सिंह बब्बर को समर्थकों के साथ पांवटा साहेब सीमा पर ही देहरादून पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इधर, हरकी पैड़ी पर भारत स्काउट एवं गाइड कार्यालय पर पुलिस का पहरा रहा। एलआईयू और स्पेशल ब्रांच भी पल-पल की रिपोर्ट लेती रही।
हरकी पैडी पर गुरुचरण सिंह बब्बर के कूच करने के एलान को लेकर हरिद्वार पुलिस पूरी तरह से चौकस हो गई थी। रविवार देर रात उस स्थल कि किलेबंदी कर दी गई थी जहां बृहस्पतिवार को निर्माण की मांग को लेकर आवाज उठाई जाती रही है।
दिल्ली से बब्बर के कूच कर जाने के बाद उत्तराखंड पुलिस हरकत में आ गई थी। पुलिस ने बब्बर को समर्थकों के साथ विकासनगर के कुल्हाल बार्डर पर ही थाम लिया। इधर, हरिद्वार के पुलिस अफसरों ने भी बब्बर को हिरासत में लेने पर राहत की सांस ली। खुफिया एजेंसियां लगातार बब्बर को लेकर हर पल की जानकारी लेती रही। नगर पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने बताया कि सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे।