फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Ayushman-covered treatment stalled at Mother and Child Hospital due to lack of approval

Haridwar News: मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल में अनुमति न मिलने से अटका आयुष्मान से उपचार

Fri, 26 Jun 2026 05:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Fri, 26 Jun 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
Ayushman-covered treatment stalled at Mother and Child Hospital due to lack of approval
- दो माह से शासन में धूल फांक रही आयुष्मान की अनुमति की फाइल
विज्ञापन

- हॉस्पिटल प्रबंधन ने आयुष्मान से उपचार कर रखी है पूरी तैयारी
बसंत कुमार
हरिद्वार। 38 करोड़ रुपये की लागत से बने मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना के तहत मरीजों का इलाज अब तक शुरू नहीं हो सका है। हॉस्पिटल प्रबंधन ने दो महीने पहले शासन को अनुमति के लिए फाइल भेजी थी, लेकिन अभी तक मंजूरी नहीं मिली है। हॉस्पिटल में आयुष्मान काउंटर और कर्मचारियों की तैनाती सहित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। केवल पीपीपी मोड पर संचालित हॉस्पिटल का नाम आयुष्मान पोर्टल में जोड़ा जाना बाकी है। पोर्टल पर नाम जुड़ते ही मरीजों को योजना का लाभ मिलने लगेगा। आयुष्मान योजना के तहत मेडिसिन, सर्जरी, रसोली, ट्यूब ब्लॉकेज जैसी बीमारियों का इलाज किया जाएगा। गंभीर मरीजों को आईसीयू और वेंटिलेटर की सुविधा भी मिलेगी। योजना शुरू होने से गर्भवती महिलाओं के साथ अन्य मरीजों को भी निशुल्क उपचार का लाभ मिलेगा, लेकिन शासन की देरी के कारण यह सुविधा अभी तक शुरू नहीं हो सकी है।

--------------------

आयुष्मान योजना से हॉस्पिटल में उपचार करने के लिए स्वीकृति का इंतजार किया जा रहा है, जैसे ही अनुमति मिल जाएगी, वैसे ही मरीजों का आयुष्मान से उपचार शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मनोज मिश्रा, निदेशक, मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed