फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Auto driver arrested with 71.26 grams of hashish

Haridwar News: 71.26 ग्राम चरस के साथ ऑटो चालक गिरफ्तार

Sat, 07 Mar 2026 04:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 04:44 PM IST
विज्ञापन
Auto driver arrested with 71.26 grams of hashish
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में चरस की तस्करी करते हुए पुलिस ने एक ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अनुज कुमार निवासी कल्याणपुर कानपुर यूपी हाल नेहरू काॅलोनी सिडकुल के कब्जे से 71.26 ग्राम चरस बरामद हुई। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया। ऑटो को भी जब्त कर सीज कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात एएसआई सुभाष रावत टीम के साथ राजा बिस्कुट चौक के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान महिंद्रा कंपनी के सामने एक खाली पार्क के पास खड़े टेंपो के पास पहुंचने पर एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 71.26 ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि आरोपी अनुज कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। साथ ही उसके टैम्पो को भी सीज कर दिया गया है। आरोपी किराये पर ऑटो चलाता है। किसी व्यक्ति से उसने तीन हजार में चरस पीने और बेचने के लिए खरीदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed