फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Authorities will spend 90 million

90 करोड़ खर्च करेगा प्राधिकरण

Thu, 01 Sep 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Thu, 01 Sep 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
 हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण ने वर्ष 2016-17 में 107 करोड़ रुपये आय का लक्ष्य रखा है। जबकि करीब 90 करोड़ रुपये खर्च करने की तैयारी है। बृहस्पतिवार को प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में आय व्यय के प्रस्तावों पर मुहर लगा दी गई। भवन निर्माण और विकास उप विधि संशोधन अधिनियम 2015 को अपनाने का फैसला भी लिया गया है।
विज्ञापन



हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के सभागार में बृहस्पतिवार शाम बोर्ड बैठक हुई। प्राधिकरण अध्यक्ष हरिदास की अध्यक्षता और वित्त अधिकारी तंजीम अली के संचालन में हुई बैठक के दौरान राजस्व और पूंजीगत आय मिलाकर कुल 107 करोड़ रुपये की प्रस्तावित इनकम का लक्ष्य रखा गया। जबकि राजस्व और पूंजीगत दोनों मदों में 90 करोड़ रुपये खर्च करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन


बैठक में आय व्यय दोनों प्रस्तावों पर मुहर लगा दी गई। शहर में टाइल्स, सुंदरीकरण सहित तमाम निर्माण कार्य मंजूर कर लिए गए। बैठक में भवन निर्माण और विकास उप विधि संशोधन 2015 को अपनाने को स्वीकृति भी दे दी गई। साथ ही रुड़की विनिमय क्षेत्र की 83 लाख की देनदारी चुकाने का फैसला भी लिया गया। बैठक में जिलाधिकारी हरबंश सिंह चुघ, एडीएम अभिषेक त्रिपाठी, एसडीएम प्रत्यूष सिंह,  नगर आयुक्त विप्रा त्रिवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट जयभारत सिंह, प्राधिकरण के नामित सदस्य इरशाद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed