{"_id":"5e6a6f888ebc3ea7ef38cb40","slug":"attempts-to-seize-akhara-s-assets-will-not-succeed-mahant-devendra-singh-shastri-haridwar-news-drn3389838194","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखाड़े की संपत्ति कब्जाने के प्रयासों को कामयाब नहीं होने देंगे: महंत देवेंद्र सिंह शास्त्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखाड़े की संपत्ति कब्जाने के प्रयासों को कामयाब नहीं होने देंगे: महंत देवेंद्र सिंह शास्त्री
विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते श्री पंचायत अखाड़ा निर्मल के सचिव व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्?
- फोटो : HARIDWAR
श्री पंचायत अखाड़ा निर्मल के सचिव व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत देवेंद्र सिंह शास्त्री के साथ अखाड़े के सभी संतों ने निर्मल संतपुरा आश्रम कनखल की सभी गतिविधियों में शामिल न होने का निर्णय लिया। उन्होंने निर्मल अखाड़ा के बैंक खातों में किसी प्रकार की हेराफेरी न होने की बात कहते हुए बेेवजह तूल देने का आरोप लगाया। कहा कि कुछ लोग आश्रम की बेशकीमती भूमियों को खुर्द-बुर्द करने का षड्यंत्र रच रहे हैं।
बृहस्पतिवार को कनखल स्थित श्री पंचायत अखाड़ा निर्मल के सचिव देवेंद्र सिंह शास्त्री ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र के सिविल कोर्ट ने अग्रिम सुनवाई न होने तक अखाड़े के खातों को बंद न करने का आदेश दिया है। इस मामले में अपना पक्ष कोर्ट में रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि अखाड़े की संपत्ति को कब्जाने के प्रयासों में लगे तथाकथित संत रूपी भूमाफिया भ्रम फैलाने के लिए झूठा प्रचार कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पूरे मामले में निर्मल संतपुरा आश्रम की भूमिका को देखते हुए श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल ने निर्मल संतपुरा आश्रम में न जाने का निर्णय लिया है। महंत देवेंद्र सिंह शास्त्री ने कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी व महामंत्री हरिगिरी को भी पूरे मामले से अवगत करा दिया गया था। कोठारी महंत जसविंदर सिंह और महंत अमनदीप सिंह महाराज ने कहा कि अखाड़े की एक्कड़ कलां शाखा पर भी षड्यंत्र पूर्वक कब्जा कर लिया गया था। जिसे अखाड़ा परिषद व संत समाज के सहयोग से हटाया गया।