फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Attacked with sticks and sharp weapons, youth serious

Haridwar News: लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया, युवक गंभीर

Wed, 01 Oct 2025 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Attacked with sticks and sharp weapons, youth serious
धनौरी। जातिसूचक शब्द बोलने और विरोध करने पर एक युवक पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में एम्स रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नौ नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

धनौरी निवासी अंकित ने पुलिस को दी तहरीर देकर बताया कि रात करीब आठ बजे उसका भाई अमित कुमार घर के बाहर खड़ा था। तभी धनौरी निवासी विपिन उर्फ छोटू, अंकित, विनीत, सिकू, गोपाल, संजय और सानू ने दौलतपुर निवासी अपने साथी कुलदीप, रवि और अन्य को फोन कर मौके पर बुला लिया। आरोप है कि सभी ने एकजुट होकर अमित कुमार के साथ गाली-गलौज की और लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

विरोध करने पर आरोपियों ने अमित को जातिसूचक शब्द कहे और बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे जोनी सिंह और अतिश ने बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। अमित की हालत गंभीर होने पर उसे चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। आरोप लगाया कि हमलावर उसके भाई से रंजिश रखते हैं और उन्हें अपनी जान-माल का खतरा है। कलियर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed