फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   ATS official pistol goes missing, case filed

Haridwar News: एटीएस की सरकारी पिस्टल गायब, मुकदमा दर्ज

Thu, 30 Oct 2025 11:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
ATS official pistol goes missing, case filed
उत्तराखंड एटीएस के शस्त्रागार से एक सरकारी पिस्टल रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। घटना का पता चलते ही विभाग में हड़कंप मच गया। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मामला बृहस्पतिवार शाम का है। एटीएस मुख्यालय रुद्रपुर में तैनात एएसआई प्रकाश सिंह सरकारी वाहन से तीन 9 एमएम पिस्टल लेकर हरिद्वार पहुंचे थे। बताया गया कि रास्ते में वाहन कुछ स्थानों पर रुका। जब वह हरिद्वार एटीएस कार्यालय पहुंचे और पिस्टलें शस्त्रागार में जमा कराने लगे तो एक पिस्टल गायब मिली। सरकारी हथियार के गायब होने की खबर मिलते ही अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। एटीएस ने तत्काल मामले की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी। देर रात रानीपुर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया। एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि पिस्टल चोरी हुई है या किसी लापरवाही से गायब हुई, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed