फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Notices issued to several officials, including the SDM

Haridwar News: एसडीएम समेत कई अधिकारियों को सूचना आयोग ने जारी किया नोटिस

Sat, 17 Oct 2026 04:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 04:50 PM IST
विज्ञापन
Notices issued to several officials, including the SDM
- हरिद्वार में करोड़ों रुपये की भूमि पर कब्जे का मामला
विज्ञापन

- 19 महीने की देरी से सूचना देने पर लग चुका है जुर्माना
- आदेश का पालन नहीं होने पर आयोग सख्त
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। उत्तराखंड राज्य सूचना आयोग ने हरिद्वार में करोड़ों रुपये की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के मामले में लोक सूचना अधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर हरिद्वार और सिडकुल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस आयोग के पिछले आदेश का पालन नहीं होने की शिकायत के बाद दिया गया है। यह मामला हरिद्वार हिल इंडस्ट्रियल एरिया बाईपास मार्ग पर स्थित सरकारी भूमि से जुड़ा है।
बता दें कि उत्तराखंड राज्य के गठन से पहले यह भूमि यूपीएसआईडीसी की थी, जिसे बाद में सिडकुल हरिद्वार को स्थानांतरित किया गया था। वर्तमान में इस भूमि पर सिडकुल का स्वामित्व है, लेकिन भू-माफिया ने इस पर अवैध कब्जा कर लिया है। फर्जी दस्तावेज के आधार पर हरिद्वार विकास प्राधिकरण से एक कॉलोनी स्वीकृत करा ली थी, जिसे बाद में निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

इस भूमि पर अभी भी करीब एक दर्जन से अधिक लोग अवैध रूप से काबिज हैं। आरटीआई क्लब उत्तराखंड के सदस्य अजीत सिंह चौहान ने आरटीआई आवेदन और दो साल की पैरवी के बाद इस प्रकरण का खुलासा किया था। मुख्य सूचना आयुक्त राधा रतूड़ी ने 23 जनवरी, 2026 को इस भूमि की पैमाइश के आदेश दिए थे। आयोग ने हरिद्वार विकास प्राधिकरण को अजीत सिंह चौहान को 19 महीने की देरी से सूचना देने के लिए 10,000 रुपये की क्षतिपूर्ति देने का भी आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
आदेश का अनुपालन नहीं होने पर की शिकायत
अजीत सिंह चौहान ने शिकायत की है कि 23 जनवरी, 2026 के आदेश का अनुपालन अभी तक नहीं हुआ है। इस आदेश में भूमि का सीमांकन और सूचनाओं का अवलोकन कराना शामिल था। आयोग ने इस शिकायत का संज्ञान लेते हुए संबंधित पक्षकारों और जिम्मेदार अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। आयोग ने अपने आदेश में सचिव, हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण, उप जिलाधिकारी सदर हरिद्वार और लोक सूचना अधिकारी सिडकुल हरिद्वार को 10 फरवरी, 2026 को की गई अपील के संबंध में सभी सूचनाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed