फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   ATM out of last Sunday's holiday

एटीएम के बाहर बीती संडे की छुट्टी

Sun, 20 Nov 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार Updated Sun, 20 Nov 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
ATM out of last Sunday's holiday
एटीएम लगी लाइनें - फोटो : अमर उजाला

रविवार को बैंकों में तो अवकाश रहा, लेकिन एटीएम पर अन्य दिनों की तरह लंबी लाइनें लगी रही। लोगों को दो हजार पाने के लिए संडे की छुट्टी एटीएम के बाहर बीतानी पड़ी। शहर और आसपास के क्षेत्रों में ज्यादातर एसबीआई के एटीएम में कैश था। बाकी बैंकों के ज्यादातर एटीएम बंद पड़े थे। ऐसे में लोग एक एटीएम से दूसरे एटीएम दौड़ लगाते रहे।  

विज्ञापन

एसबीआई के भेल एवं सिडकुल के अधिकांश एटीएम में कैश उपलब्ध रहा। हरिद्वार शहर में मायापुर, देवपुरा और रेलवे स्टेशन पर भी कैश मिलता रहा। इन एटीएम के बार लोगों की लंबी लाइनें देखी गई। भेल के ही सेक्टर एक के पोस्ट ऑफिस के पास स्थित एटीएम खाली था। ज्वालापुर क्षेत्र में किसी भी एटीएम में कैश नहीं मिलने से लोग इधर से उधर परेशान घूमते रहे। ज्वालापुर में एसबीआई के एटीएम से भी लोग निराश लौटे।  
विज्ञापन

---------
पीएनबी के एटीएम ने किया निराश
 पीएनबी के अधिकतर एटीएम खाली मिले। भेल के सेक्टर चार स्थित एटीएम में कैश मिला लेकिन  इसके अलावा पीएनबी में भेल, शिवालिकनगर, कनखल, अपर रोड, देवपुरा, मायापुर में सुबह से ही नौ कैश के बोर्ड लगा दिए गए थे। गुरुकुल कांगड़ी विवि, चंद्राचार्य चौक पर स्थित किसी भी एटीएम में कैश उपलब्ध होने के चलते हुए सब खाली थे लोग आते रहे और परेशान होकर जाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
अन्य बैंकों एटीएम में ऐसी रही स्थिति
यूनियन बैंक देवपुरा में कैश मिला। कैनरा बैंक के एटीएम खाली थे।  एचडीएफसी के भेल टाउनशिप सिंडीकेट देवपुरा में कैश मिला तो रेलवे स्टेशन इलाहाबाद और स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के देवपुरा स्थित एटीएम में इंतजार करो के बोर्ड लटके रहे। कारपोरेशन बैंक के एटीएम में कैश नहीं था।
--------------
ज्वालापुर में पूर्णतया नो कैश
ज्वालापुर हरिद्वार का प्रमुख बाजार है लेकिन इस क्षेत्र के किसी भी एटीएम में कैश नहीं मिला। ज्वालापुर के पावधोई, रेलवे रोड, स्टेशन रोड, कटहरा बाजार आर्यनगर चौक पर चार एटीएम, भेल रोड, कटहरा बाजार, चौक बाजार, चंद्राचार्य चौक पर सभी बैंको के एटीएम में कैश नहीं था। पूर्व विद्युत अधिकारी वीके जैन ने बताया कि ज्वालापुर में सबसे बड़ी समस्या है। लोगों को हरिद्वार में जाना पड़ रहा है।

------------------
आरबीआई के अधिकारियों को प्रमुख बैंकों को कैश न मिलने की समस्या बताई गई है। एसबीआई के अलावा अन्य बैंकों से भी भारी तादाद में ग्राहक जुड़े हुए हैं। आरबीआई की ओर से आश्वासन मिला है कि शीघ्र ही समस्या दूर हो जाएगी। सोमवार को अधिकांश बैंकों में कैश रहेगा।
- केएल पॉल, लीड बैंक मैनेजर, हरिद्वार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed