{"_id":"57e819f84f1c1b5942573ba2","slug":"asmat-landlord-tenant-s-daughter-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान मालिक ने किरायेदार की बेटी की लूटी अस्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान मालिक ने किरायेदार की बेटी की लूटी अस्मत
hridwar uttrakhanda india
Updated Mon, 26 Sep 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
सिडकुल से सटे रावली महदूद में एक मकान मालिक ने किरायेदार की नाबालिग बेटी की अस्मत लूट ली। रेप पीड़िता के पिता की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने आरोपी मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बिजनौर का एक परिवार यहां रावली महदूद में किराये पर रहता है। घटना 17 सितंबर की बताई जा रही है। आरोप है कि दंपति, उनका बेटा जब रोजाना की तरह औद्योगिक इकाईयों में ड्यूटी पर गए थे तब उनकी नाबालिग बेटी को अकेला पाकर मकान मालिक ने हवस का शिकार बनाया। आरोपी ने किसी को कुछ बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी नाबालिग को दी। शनिवार को किशोरी की तबियत बिगड़ने पर परिजन को पूरे मामले की जानकारी हुई। देर शाम ही थाने पहुंचकर पीड़ित परिवार ने पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। एसओ ऋतुराज सिंह रावत ने बताया कि आरोपी मकान मालिक सुशील पुत्र नकली राम निवासी रावली महदूद को गिरफ्तार कर लिया है। वह तीन बच्चों का पिता है। आरोपी के खिलाफ रेप, पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन