फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Asked for five crores from son and daughter-in-law for not producing children

संतान पैदा नहीं करने पर बेटे और बहू से मांगे पांच करोड़

Sun, 08 May 2022 11:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Asked for five crores from son and daughter-in-law for not producing children
महिला ने पुत्र व पुत्रवधू पर शादी के छह वर्ष बीतने पर भी संतान पैदा न करने और पौत्र या पौत्री के सुख से वंचित करने का आरोप लगाते हुए पांच करोड़ रुपये की राशि मांगी है। बेटे और बहू के खिलाफ घरेलू हिंसा की धाराओं के अंतर्गत न्यायालय में वाद दायर किया है। तृतीय एसीजे एसडी कोर्ट ने दायर वाद में 17 मई की तिथि लगाते हुए स्थानीय संरक्षण अधिकारी से रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

अधिवक्ता अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सिडकुल स्थित हरिद्वार ग्रीन निवासी महिला साधना प्रसाद पत्नी संजीव रंजन प्रसाद ने पुत्र श्रेय सागर, पुत्रवधू शुभांगी सिन्हा और चार अन्य पर वाद दायर किया है। महिला ने कहा कि श्रेय सागर उसका एकमात्र पुत्र है। पुत्र की परवरिश में कोई कमी न हो अन्य संतान भी पैदा नही की। उसे पायलट बनाया। वर्तमान में श्रेय सागर प्रतिष्ठित एयर लाइन कंपनी में बतौर पायलट कैप्टन है। महिला ने बताया कि पुत्र श्रेय सागर को पायलट बनाने के लिए यूएसए से प्रशिक्षण में पैंतीस लाख रुपये की फीस, रहन-सहन का खर्च बीस लाख व पुत्र व पुत्रवधू की खुशी के लिए 65 लाख की ऑडी कार लोन लेकर खरीद कर दी है। दिसंबर 2016 में उसने वंश बढ़ाने के लिए अपने पुत्र श्रेय सागर की शादी शुभांगी सिन्हा पुत्री प्रिमांशू कुमार सिन्हा निवासी सेक्टर 75 नोएडा यूपी के साथ कराई। नवविवाहित दंपति को हनीमून मनाने के लिए थाईलैंड भेजा। महिला ने आरोप लगाया कि जब उसने अपने पुत्र व पुत्रवधू से एक पौत्र या पौत्री के जन्म के लिए आग्रह करने पर पुत्रवधू रोजाना झगड़ा करने लगी। महिला ने दोनों पर पौत्र व पौत्री के सुख से वंचित कर मानसिक पीड़ा व उत्पीड़न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed