फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Arms worship wished prosperity

शस्त्र पूजन कर सुख समृद्धि की कामना

Wed, 12 Oct 2016 12:34 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूूराो/ अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 12 Oct 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Arms worship wished prosperity
श्‍ास्‍त्राों की पूजा । - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो

हरिद्वार। हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों में विजयदशमी और दशहरा पर्व उल्लास से मनाया गया। घर-घर में पायता पूजने के साथ सुख समृद्धि की कामना की गई। अखाड़ों के साथ-साथ परिवारों में भी शस्त्रों का पूजन किया गया।

विज्ञापन

 

मंगलवार सुबह से ही शहर से देहात तक दशहरा पर्व की रौनक थी। लोगों ने पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। बहनों ने भाईयों को तिलक लगाकर और कानों पर नौरते रखकर उनकी सुख समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। भाईयों ने भी बहनों को उपहार भेंट किए। सुबह से भाइयों के घर जाने के लिए बहनों का आगमन शुरू हो गया था। जिसके कारण रोडवेज बस अड्डों व रेलवे स्टेशन पर खासी भीड़ रही। दिनभर त्यौहार की रौनक शहर से देहात तक देखने को मिली।

विज्ञापन


क्षत्रिय महासभा ने किया यज्ञ-शस्त्र पूजन
हरिद्वार। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से कनखल राजपूत धर्मशाला में दहशरे पर यज्ञ-शस्त्र पूजन किया गया। श्रीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सभी ने समाज के कल्याण की कामना की। इस अवसर पर महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष रतन सिंह चौहान ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के आदर्श कल्याणकारी हैं। हम सभी को उनका अनुसरण करना चाहिए। महाराणा प्रताप और सम्राट पृथ्वीराज चौहान की ख्याति और पुरुषार्थ का भी वक्ताओं ने जिक्र किया। इस अवसर पर महासचिव विजय राघव, इंद्रपाल, संदीप, राजबीर, चंद्रपाल, योगेन्द्र पाल, अनिल चौहान, पुष्कर राघव, मनवीर, प्रेम सिंह, सतेन्द्र, डा. विनोद चौहान, विनय, संदीप चौहान, सुनील कुमार, महेश प्रताप राणा, राकेश राजपूत, विजेंद्र पुंडीर, विजय कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महानिर्वाणी अखाड़े में शस्त्र पूजा
हरिद्वार। महानिर्वाणी अखाड़े में पारंपरिक तरीके से शस्त्र पूजन कर जनकल्याण की कामना की। महंत जमुना पुरी, महंत दिगंबर भारती, शिवानंद पुरी, हरिशंकर पुरी, निरंजन पुरी, मनोज गिरी, सुभाष गिरी, नारायण गिरी, रणछोड़ गिरी, रजनीश गिरी, प्रेम पुरी आदि ने पूजा अर्चना में भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed