फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Arddhkumb 56 additional ticket counters will be fair

अर्द्धकुंभ मेले के लिए बनेंगे 56 अतिरिक्त टिकट काउंटर

Thu, 31 Dec 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 31 Dec 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। अर्र्द्धकुंभ की तैयारियों को लेकर रेलवे प्रशासन ने कमर कस ली है। जिसके तहत रेलवे मेला प्रशासन की ओर से टिकट काउंटर बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। विभिन्न स्थानों पर 56 टिकट काउंटर बनाए जाएंगे। प्रथम स्नान से पूर्व इन पर टिकट मिलना शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन

विभाग की ओर से झंडा मैदान में 40, मोतीचूर में 6 और ऋषिकेश में 10 कांउटर बनाए जाएंगे। अगर यात्रियों का दबाव बढ़ेगा तो कांउटरों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। रेलवे इंजीनियरिंग विभाग की ओर से अस्थाई कांउटर बनाने का काम शुुरू कर दिया गया है। 40 काउंटरों में से तीन चौथाई काउंटरों पर जनरल टिकट और एक चौथाई काउंटरों को पर रिजर्वेशन वाले टिकट मिलेंगे। मोतीचूर और ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर भी अस्थाई टिकट काउंटर बनने का का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन


इनका कहना है
अर्द्धकुंभ मेले को लेकर अस्थाई टिकट काउंटर बनने का काम शुुरू हो गया है। जल्द ही टिकट काउंटर बनकर तैयार होंगे। मेले से पूर्व टिकट काउंटरों से टिकट वितरण का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीईके त्रिपाठी, मेला अधिकारी रेलवे
  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed