फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Appointment of deceased dependents

मृत आश्रितों की नियुक्ति समेत कई मांगों को जारी रहा धरना

Thu, 09 Dec 2021 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
Appointment of deceased dependents
मांगों को लेकर धरना देते जल संस्थान और जल निगम के कर्मचारी । - फोटो : HARIDWAR
जल निगम जल संस्थान मजदूर यूनियन (सीटू) के बैनर तले नियमित फील्ड कर्मचारियों का मांगों को लेकर धरना अधिशासी अभियंता अनुरक्षण शाखा (गंगा) उत्तराखंड जल संस्थान जगजीतपुर में बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

चौथे दिन धरने पर हरिद्वार और ऋषिकेश की विभिन्न योजनाओं पर तैनात कर्मचारी आंदोलन स्थल पर एकत्र हुए। कर्मचारियों ने अपनी मांगों के लिए सरकार के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर यूनियन के जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार शर्मा ने कहा कि दो वर्ष के बाद भी मृतक आश्रितों की नियुक्ति नहीं दी गई है, जबकि नियुक्ति संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आवासीय भवनों के रखरखाव की मांग पांच साल से की जा रही है। कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। वर्दी और जूता अब तक नहीं दिए। इस मौके पर चौधरी नरेशपाल, रामबाबू कुशवाहा, रमेशदत्त, मुकेश कुमार, तुगल सिंह, पप्पू, विनोद, सुनील दत्त, अशोक कुमार, सरला देवी, उमा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed