{"_id":"61b21aa8c5488861ae7ad988","slug":"appointment-of-deceased-dependents-haridwar-news-drn398294842","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृत आश्रितों की नियुक्ति समेत कई मांगों को जारी रहा धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृत आश्रितों की नियुक्ति समेत कई मांगों को जारी रहा धरना
विज्ञापन
मांगों को लेकर धरना देते जल संस्थान और जल निगम के कर्मचारी ।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल निगम जल संस्थान मजदूर यूनियन (सीटू) के बैनर तले नियमित फील्ड कर्मचारियों का मांगों को लेकर धरना अधिशासी अभियंता अनुरक्षण शाखा (गंगा) उत्तराखंड जल संस्थान जगजीतपुर में बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, तब तक धरना जारी रहेगा।
चौथे दिन धरने पर हरिद्वार और ऋषिकेश की विभिन्न योजनाओं पर तैनात कर्मचारी आंदोलन स्थल पर एकत्र हुए। कर्मचारियों ने अपनी मांगों के लिए सरकार के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर यूनियन के जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार शर्मा ने कहा कि दो वर्ष के बाद भी मृतक आश्रितों की नियुक्ति नहीं दी गई है, जबकि नियुक्ति संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं।
उन्होंने कहा कि आवासीय भवनों के रखरखाव की मांग पांच साल से की जा रही है। कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। वर्दी और जूता अब तक नहीं दिए। इस मौके पर चौधरी नरेशपाल, रामबाबू कुशवाहा, रमेशदत्त, मुकेश कुमार, तुगल सिंह, पप्पू, विनोद, सुनील दत्त, अशोक कुमार, सरला देवी, उमा देवी आदि मौजूद रहे।