फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Apoorva and Harshit Sharma won the chess

चेस में अपूर्वा और हर्षित शर्मा ने मारी बाजी

Sun, 17 Apr 2022 12:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Apoorva and Harshit Sharma won the chess
देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शॉट लगाकर शुभारंभ करते चिन - फोटो : HARIDWAR
देव संस्कृति विश्वविद्यालय में खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता उत्सव-22 का शनिवार को आरएंडडी मैदान में आगाज हो गया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों में क्षमता एवं प्रतिभा को निखारी जाएगी।
विज्ञापन

विवि के कुलाधिपति डॉ. प्रणव पंड्या ने विवि के खेल के नियमों का पालन करने की प्रतिज्ञा दिलवाई। सभी ने हाथ उठाकर शपथ ली और खेल भावना के साथ उत्सव को मनाने का संकल्प लिया। प्रथम दिन क्रिकेट, खो-खो सहित विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने उत्साह एवं उमंग से प्रतिभाग किया। वर्चुअल संदेश में कुलाधिपति डॉ. प्रणव पंड्या ने कहा कि उत्सव-22 हम सभी में उत्साह व उमंग भरेगा। खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम को सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने से एक-दूसरे के प्रति आत्मीयता का भाव उत्पन्न होता है।
विज्ञापन

देसंविवि के बीसवें वार्षिकोत्सव उत्सव-22 के प्रथम सत्र में हुए क्रिकेट मैच कुलाधिपति एकादश व विद्यार्थी एकादश के बीच हुआ। टॉस जीतकर कुलाधिपति एकादश ने निर्धारित 15 ओवर में छह विकेट खोकर 118 रन बनाए। इसमें प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने 47 रन बनाए। कुलपति शरद पारधी जी ने सात रन का योगदान रहा। छात्र एकादश ने छह विकेट खोकर 119 रन बनाए और मैत जीत लिया। चेस की बालिका वर्ग में अपूर्वा मिश्रा ने बाजी मारी। बालक वर्ग में हर्षित शर्मा विजयी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed