फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Another death from dengue in the district

जिले में डेंगू से एक और मौत

Wed, 23 Oct 2013 11:31 AM IST
अमर उजाला, पथरी
अमर उजाला, पथरी Updated Wed, 23 Oct 2013 11:31 AM IST
विज्ञापन
Another death from dengue in the district

जिले में डेंगू से एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। पदार्था गांव में कई लोग जानलेवा डेंगू की चपेट में हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग अब तक भी नहीं चेता है।

विज्ञापन


शिकायत के बावजूद गांव में न कीटनाशक का छिड़काव करवाया गया और न लारवा नष्ट करने टीम पहुंची। जनपद में डेंगू से 14वीं मौत पर लोगों में भय का माहौल है।

कई दिन से बुखार था
पथरी थाना क्षेत्र के पदार्था निवासी सईद (45) पुत्र हमीद को कई दिन से बुखार था। परिजनों ने स्थानीय अस्पतालों में इलाज कराया। हालात ठीक न होने पर खून की जांच करवाई गई। जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


प्लेटलेट्स कम होने पर सईद को हरिद्वार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे सीएमआई देहरादून रेफर कर दिया।

डेंगू से 14वीं मौत
परिजनों का आरोप है गंभीर हालत होने पर भी सईद को देहरादून में गहनता से उपचार नहीं किया। जिससे उसकी हालत बिगड़ती गई और सोमवार देर रात डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिले में डेंगू से यह 14वीं मौत है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग तीन की पुष्टि कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल के सीएमएस डा. राजेश गुप्ता का कहना है सईद नाम का कोई मरीज जिला अस्पताल में इलाज करवाने नहीं आया। अस्पताल में जितने भी मरीज भर्ती हुए उन सभी का बेहतर इलाज किया गया। कई स्वास्थ्य लाभ पाकर घर भेज दिए हैं।

उधर, पदार्था के ग्रामीणों को कहना है गांव में कई लोग डेंगू की चपेट में हैं। लेकिन, स्वास्थ्य विभाग ने शिकायत के बावजूद कीटनाशक का छिड़काव तक नहीं करवाया। लापरवाही का आलम यह है कि लारवा की जांच करने अभी तक स्वास्थ्य विभाग की टीम ही नहीं पहुंची है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed