फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Another case filed against Wasim Rizvi

वसीम रिजवी पर नगर कोतवाली में एक और मुकदमा दर्ज

Wed, 02 Feb 2022 12:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Another case filed against Wasim Rizvi
उत्तर प्रदेश के शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी के खिलाफ कोतवाली में एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। इस बार पुलिस ने देहरादून निवासी युवक की शिकायत पर धारा 153 ए किसी धर्म जाति या संप्रदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और 295 ए किसी व्यक्ति द्वारा द्वेषपूर्ण भावना से किसी भी धर्म जाति के खिलाफ अपमानजनक बात करने की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि नदीम कुरैशी निवासी धामावाला देहरादून ने एसएसपी देहरादून ने शिकायती पत्र देकर बताया कि शिया वक्फ बोर्ड यूपी के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी ने 12 नवंबर 2021 को हरिद्वार के देवपुरा स्थित प्रेस क्लब में अपनी किताब का विमोचन किया। इस दौरान वसीम रिजवी ने धर्म विशेष के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की थी। नदीम कुरैशी का कहना है कि इससे भारत में रहने वाले धर्म विशेष के लोगों की भावनाएं आहत हुई। अनर्गल बयानबाजी से संपूर्ण विश्व में भारत की धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र की छवि को धूमिल कर देशद्रोह का कार्य किया है। भारत ऐसा देश है जो सभी धर्मों के प्रतीक व पूजनीय ईष्ट के सम्मानजनक आदर की सुरक्षा प्रदान करता है।
विज्ञापन

नदीम ने वसीम रिजवी के साथ ही कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने वसीम रिजवी पर धार्मिक भावनाएं भड़काने और अशांति, असुरक्षा उत्पन्न करने व देश की छवि धूमिल करने के लिए राजद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। जिसके बाद शिकायत को हरिद्वार नगर कोतवाली में भेजा गया। कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी के खिलाफ धारा 153 ए और 295 ए में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed