फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Anneki-Hettampur bridge will be constructed with 93 crores, Central Government has given green signal

Haridwar News: 93 करोड़ से बनेगा आन्नेकी-हेत्तमपुर पुल, केंद्र सरकार ने दी हरी झंडी

Tue, 25 Mar 2025 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Anneki-Hettampur bridge will be constructed with 93 crores, Central Government has given green signal
हरिद्वार। दो साल पूर्व बरसात से क्षतिग्रस्त हुए आन्नेकी-हेत्तपुर पुल के लिए केंद्र सरकार ने हरी झंडी दे दी है। रानीपुर विधायक के प्रस्ताव पर करीब 39 करोड़ रुपये पुल के लिए सीआरपीएफ योजना से स्वीकृत किए गए हैं। योेजना से प्रदेश में मंजूर हुए 12 विकास कार्याें में से ये एक है।
विज्ञापन

लगभग दो वर्ष पूर्व बरसात के कारण पुल के पिलर बैठने से कई दिनों तक आवागमन बंद होने से जिला मुख्यालय का संपर्क टूट रहा था, तब रानीपुर विधायक आदेश चौहान की पहल पर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत वैली ब्रिज का निर्माण किया गया था। विधायक ने नए पुल के निर्माण को लेकर लगातार प्रदेश और केंद्र सरकार के समक्ष प्रस्ताव रखा। लोकसभा चुनाव से पूर्व नए पुल निर्माण को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल कराया। अक्टूबर माह में प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया। इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्र सरकार में सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर इस कार्य के लिए लगातार प्रयासरत रहे। समय-समय पर पूर्व सांसद डाॅ. रमेश पोखरियाल निशंक एवं पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद हरिद्वार त्रिवेंद्र सिंह रावत के माध्यम से भी केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री इस स्वीकृति के प्रयास किए गए।
विज्ञापन

जिससे पुल निर्माण को 38.93 करोड़ रुपये की लागत राशि स्वीकृत कर दी गई है। वित्तीय वर्ष 2024-25 की सीआरपीएफ योजना से प्रदेश में कुल 12 विकास कार्यों की स्वीकृति दी है। इन विकास कार्यों पर 453.96 करोड रुपये स्वीकृत किए गए हैं। जिसमें रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हेत्तमपुर-आन्नेकी में क्षतिग्रस्त पुल के स्थान पर नए पुल का निर्माण भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------

यूपी जाने की राह होगी आसान
आन्नेकी-हेत्तमपुर पुल दर्जनों गांव को जोड़ने वाला तो है ही, लेकिन, ये पुल रोशनाबाद जिला मुख्यालय और हरिद्वार से सीधे बिहारीगढ़ को जोड़ता है, जो देहरादून-सहारापुर मार्ग से निकलता है। इससे यात्री हरिद्वार से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर के सफर की राह आसान होगी।

---------------------

केंद्र सरकार ने पुल निर्माण की बड़ी सौगात दी है। नया पुल बनने से ग्रामीणों की नदी से गुजरने की समस्या दूर हो जाएगी। बरसात के दिनों में भी लोगों का आवागमन बंद नहीं होगा। इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं सांसद का आभार प्रकट करते हुए क्षेत्रीय जनता को बधाई देता हूं।
आदेश चौैहान, विधायक, रानीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed