{"_id":"69bfe5ec2a7b02cb520c9a14","slug":"anger-over-bad-roads-and-waterlogging-haridwar-news-c-35-1-hrd1013-146446-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: खराब सड़क और जलभराव की समस्या पर आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: खराब सड़क और जलभराव की समस्या पर आक्रोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिडकुल। गांव सलेमपुर में टूटी सड़क और जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पिछले चार वर्षों से लगातार शिकायतों के बावजूद निर्माण कार्य न होने पर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का आरोप है कि राज्य योजना वर्ष 2024-25 में विधानसभा रानीपुर अंतर्गत सलेमपुर-महदूद प्रथम धोबी घाट राजकीय प्राथमिक विद्यालय से उमर मस्जिद-शमशान घाट तक इंटरलॉकिंग टाइल और नाली निर्माण के लिए करीब 44 लाख का प्रस्ताव किया था। लेकिन कार्य शुरू ही नहीं हुआ। स्थानीयों ने कहा कि टूटी सड़क से स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी परेशानी होती है। कई बार उनके कपड़े फट जाते हैं, जबकि दोपहिया वाहन चालक गड्ढों में गिरकर घायल हो जाते हैं। यह मार्ग तीन-चार बड़ी कॉलोनियों को जोड़ता है, जहां सात हजार से अधिक लोग रहते हैं। आसपास के कई गांव और सुमन नगर के लोग भी इसी रास्ते पर निर्भर हैं। लोगो ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द इस समस्या का समाधान करा जाए नहीं तो वह आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। इस दौरान शादाब मलिक, खलील अहमद, अकबर अली, रुस्तम अली, जब्बार अली, मोहम्मद जावेद, इकराम अली आदि मौजूद रहे।