फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Anger among people due to Ankita murder case

अंकिता हत्याकांड से लोगों में आक्रोश

Fri, 23 Sep 2022 11:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:41 PM IST
सार

अंकिता हत्याकांड के विरोध में हरिद्वार के लोगों ने सड़क पर उतरकर कैंडल मार्च निकाला और श्रद्धांजलि दी।लगातार बेटियों के प्रति अपराध बढ़ रहे हैं।अंकित भंडारी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कर फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से दोषियों को फांसी की सजा दी जाए।

विज्ञापन
Anger among people due to Ankita murder case

विस्तार

अंकिता हत्याकांड के विरोध में हरिद्वार के लोगों ने सड़क पर उतरकर कैंडल मार्च निकाला और श्रद्धांजलि दी। प्रदेश सरकार के पुतला भी फूंका और हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। भाजपा नेता के पुत्र की ओर से अंकिता भंडारी की हत्या किए जाने के विरोध में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रकित वालिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ग्राम धनपुरा में सरकार पुतला फूंका। कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा की सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। लगातार बेटियों के प्रति अपराध बढ़ रहे हैं। अंकित भंडारी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कर फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से दोषियों को फांसी की सजा दी जाए।
विज्ञापन

ओबीसी विभाग के जिला उपाध्यक्ष रियासत अंसारी, नाजिम, कविराज सिंह, अमित राणा, नौशाद, बालिस्टर सिंह, अनुज पाल, अभिलाष राणा, अमरीश आदि मौजूद रहे। उधर, शंकर आश्रम से आर्य नगर चौक तक कांग्रेस के उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव वरुण बालियान के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें लोगों ने अंकिता को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर लक्ष्य चौहान, अमित चंचल, पार्षद इसरार, अरशद, रियाज, नीतू बिष्ट सुनील कुमार, मुकुल चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed