{"_id":"6979ff8b70a7a6e68d021332","slug":"anganwadi-centers-found-closed-during-inspection-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-144213-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: निरीक्षण में बंद मिले आंगनबाड़ी केंद्र, वेतन काटने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: निरीक्षण में बंद मिले आंगनबाड़ी केंद्र, वेतन काटने के आदेश
Wed, 28 Jan 2026 05:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Wed, 28 Jan 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- जिला कार्यक्रम अधिकारी ने किया आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण
हरिद्वार। जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मवीर सिंह की ओर से बुधवार को किए गए औचक निरीक्षण में तीन आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिले। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का वेतन काटने का आदेश दिया है।
बुधवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) धर्मवीर सिंह ने मरगूबपुर दीदाहेडी गांव में ग्रामीण जुबैर की शिकायत पर आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनुपस्थित मिली व केंद्र भी बंद पाया गया। वहीं, बेलड़ी गांव के भी दो आंगनबाड़ी केंद्र बंद व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनुपस्थित मिलीं। डीपीओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि जो केंद्र बंद पाए गए हैं, उनकी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से स्पष्टीकरण तलब करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। साथ ही एक-एक दिन का वेतन काटने के आदेश भी जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के निलंबन की भी संस्तुति की जाएगी। बताया कि बच्चों के शिक्षण व अध्ययन में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधीनस्थों को निर्देशित किया कि अपनी ड्यूटी का ईमानदारी से निर्वाहन करें।