{"_id":"582f3f6c4f1c1b39298ffe06","slug":"anganwadi-center-and-wi-fi-primary-schoo","type":"story","status":"publish","title_hn":" और प्राइमरी स्कूल जुडे़ंगे वाई-फाई से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
और प्राइमरी स्कूल जुडे़ंगे वाई-फाई से
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Fri, 18 Nov 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले में अब सभी ग्राम पंचायतों में आंगनबाड़ी केंद्र, सरकारी स्कूल और सरकारी अस्पताल भी वाई-फाई सिस्टम से जोड़े जाएंगे। इस संबंध में तेजी से कार्रवाई की जा रही है।
जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ ने शुक्रवार को रोशनाबाद स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में डिजीटल इंडिया के तहत की जा रही इस प्रक्रिया की समीक्षा की और दिसंबर तक सभी ग्राम पंचायतों को इस सिस्टम से जोड़ने के निर्देश दिए। जिन ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन नहीं हैं वहां सबसे पहले प्राइमरी स्कूलों को वाई-फाई से जोड़ने के निर्देश दिए गए।
बैठक बताया गया कि डिजिटल इंडिया योजना के नेशनल ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क के तहत जिले की सभी 308 ग्राम पंचायतों में ब्राडबैंड कनेक्टेविटी चार एमबीपीएस से 100 एमबीपीएस तक स्पीड मिलेगी। अब तक 268 ग्राम पंचायतों में बीएसएनएल और बीबीएनएल की ओर से यह प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। इसका उपयोग मुख्य तौर पर किया जा सकेगा। एक तो जनसेवा केंद्र पंचायत भवनों में होंगे और दूसरे इसी टर्मीनल से सभी ग्राम पंचायतों को शीघ्र ही वाई-फाई से जोड़ा जा सकेगा।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रदेश में हरिद्वार इस सुविधा से युक्त होने वाला पहला और देश के छह जनपदों में से एक होगा। बैठक में यह भी बताया गया कि नेशनल इंफॉरमेशन इन्फ्रास्ट्रक्चर कार्यक्रम के तहत पंचायत भवनों और अन्य सरकारी भवनों जैसे आंगनबाड़ी केन्द्र, प्राइमरी स्कूल, पीएचसी, सीएचसी, पशु सेवा केन्द्र आदि में हाइस्पीड ब्राडबैंड इंटरनेट कनेक्टीविटी दी जानी है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डा. मेहरबान सिंह बिष्ट, सीएमओ बीएस जंगपांगी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी रमन चोपड़ा, मुख्य शिक्षा अधिकारी पुष्पा रानी, जिला कार्यक्रम अधिकारी मोहित चौधरी, जिला पंचायतराज अधिकारी रमेश त्रिपाठी, बीएसएनएल के एजीएम राजीव शर्मा, बीबीएनएल के एजीएम वीके गुप्ता, सीएचसी के जिला समन्वयक अनिल अरोड़ा आदि अधिकारी मौजूद रहे।