फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   An officer removed from office, the second expel

एक पदाधिकारी को पद से हटाया, दूसरा निष्कासित

Wed, 12 Oct 2016 12:36 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूूराो/ अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 12 Oct 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। कांग्रेस के दो नेताओं के खिलाफ अनुशासनहीनता के आरोप में कार्रवाई की गई है। एक को प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दुष्प्रचार करने  पर पद से हटाया गया है जबकि दूसरे को पार्टी विरोधी कार्य में संलिप्त होने पर पार्टी से निकाला गया है।

विज्ञापन


हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस आईटी विभाग के अध्यक्ष शुभम भाटी को प्रदेश अध्यक्ष विशाल मौर्या ने पद से हटाया तो लोकसभा युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया कोआर्डिनेटर अथर अंसारी को लोकसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस अध्यक्ष रामविशाल देव ने पार्टी से निष्कासित किया है। शुभम भाटी आकाश पर आरोप है कि उन्होंने एक वेबसाइट पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के बारे में चल रही खबर को व्हाट्सग्रुप पर प्रसारित कर दिया था। उस ग्रुप में पार्टी के कई पदाधिकारी शामिल थे। खबर पढ़कर उन्होंने शिकायत प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय से की। प्रदेश अध्यक्ष ने मामला आईटी विभाग से जुड़ा होने पर आईटी के प्रदेेश अध्यक्ष को भेज दिया। इस पर कार्रवाई करते हुए आईटी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष विशाल मोर्या ने आकाश भाटी को पद से निलंबित करते हुए पत्र जारी किया है कि उन्हें प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के विपरीत टिप्पणी करने पर पद से निलंबित कर दिया। साथ ही कहा कि एक माह के समय में माफी मांग लें तो उन्हें बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


दूसरी ओर अथर अंसारी को कांग्रेस में रहकर बसपा की वकालत करने एक पदाधिकारी को भारी पड़ा। हरिद्वार लोकसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राम विशाल देव ने बताया कि अथर लंबे समय से बसपा की वकालत कर रहे थे। उन्हें चेतावनी भी दी गई थी, लेकिन कोई सुधार नहीं किया, बल्कि बसपा पदाधिकारी द्वारा किए कार्यों की सराहना फेसबुक पर की। इसे माध्यम बनाते हुए सोशल मीडिया कोआर्डिनेटर अथर अंसारी को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। पद के साथ सदस्यता से भी उन्हें निष्कासित कर दिया है। अथर अंसारी ने पार्टी से निष्कासित होते ही कांग्रेस के खिलाफ बगावत शुरू कर दी है। अथर अंसारी ने कांग्रेस को मुस्लिम विरोधी मानसिकता करार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed