फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   An accused was arrested with 3.35 grams of smack

Haridwar News: 3.35 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Sun, 07 Jun 2026 06:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Sun, 07 Jun 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
An accused was arrested with 3.35 grams of smack
- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने जेल भेजा
विज्ञापन

हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस ने 3.35 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 250 रुपये और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि रेल चौकी प्रभारी समीप पांडेय टीम के साथ शनिवार की रात चेकिंग कर रहे थे। तभी लाल पुल के पास नहर पटरी के गेट पर एक युवक पुलिस को देखकर वापस मुड़कर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम साकिर निवासी मोहल्ला झाड़ान, ज्वालापुर बताया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह स्मैक को बेचने और खुद सेवन करने के लिए लाया था। पूछताछ में स्मैक खरीदने के स्रोत के रूप में ज्वालापुर झाड़ान निवासी अमजद का नाम भी बताया है। रविवार को आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed