फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Amrit Sarovar will become a pond transformed into dirt

गंदगी में तब्दील तालाब बनेंगे अमृत सरोवर

Thu, 19 May 2022 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
Amrit Sarovar will become a pond transformed into dirt
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जल संरक्षण और संवर्धन के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए शुरू की गई अमृत सरोवर योजना से गंदगी में तब्दील तालाबों का सौंदर्यीकरण कर अमृत सरोवर के रूप में ढाला जाएगा। इन तालाबों में हर समय पानी रहेगा। स्वतंत्रता दिवस तक पहले फेज में 18 तालाबों का सौंदर्यीकरण कर उन्हें विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। ताकी तालाबों पर स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण भी किया जा सके।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से लोगों को जल का महत्व समझाने और उसे संरक्षित करने के लिए अमृत सरोवर योजना शुरू की गई है। योजना के तहत प्रत्येक जिले में 2022 में 75-75 तालाबों को सौंदर्यीकरण कर अमृत सरोवर के रूप में पहचान दिलानी है। इनमें तालाब बनाने के साथ ही पुराने तालाबों को संवारा जाना है। जिले में पहले फेज में 18 तालाबों को अमृत सरोवर बनाए जाने का ल्क्ष्य रखा गया है। इन्हें स्वतंत्रता दिवस तक विकसित किया जाना है।
विज्ञापन

तालाबों को अमृत सरोवर बनाने के लिए मनरेगा और अन्य बजट से दस से 45 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं। जिससे तालाबों में घरों से पहुंचने वाले गंदे पानी को ट्रीटमेंट कर डालने की व्यवस्था और तालाबों की सफाई और खुदाई भी की जाएगी। तालाबों के किनारों पर फूल, छायादार और औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। जल संरक्षण और संवर्धन के लिए किए जा रहे कार्यों के साथ ही तालाबों के किनारों पर ग्रामीणों के लिए मार्निंग वॉक करने के लिए स्थान भी तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध कब्जों से मिलेगी मुक्ति
अमृत सरोवर योजना के तहत तालाबों को अवैध कब्जों से बचाने के लिए भी कदम उठाए जाएंगे। जिसमें तालाबों की चारों तरफ की पक्की दीवारें बनाई जाएंगी। इससे तालाबों से आने वाले समय में अवैध कब्जों से मुक्ति दिलाए रखने में मदद मिल सकेगी। तालाबों बचाने के लिए ग्रामीणों को जागरूक भी किया जाएगा।
बनेंगे पिकनिक स्पॉट, लगेंगे ओपन जिम
तालाबों को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही तालाबों के किनारों पर ओपन जिम बनाए जाएंगे। जिससे लोग ओपन जिम से व्यायाम आदि कर अपने शरीर को भी स्वस्थ रख सकें। तालाबों के किनारों पर लाइटों की व्यवस्था भी जाएगी। तालाबों पर ग्राम पंचायत स्तर पर सामुदायिक, धार्मिक कार्यक्रम, रामनवमी, जन्माष्टमी, राष्ट्रीय पर्व आदि के आयोजन किए जाएंगे।

अमृत सरोवर तालाब बनाने का मकसद लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। ताकि जल संरक्षण कर जल संकट से बचा जा सके। अमृत सरोवर के रूप में चयनित तालाबों के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही उनका सौंदर्यीकरण हो जाएगा।
- वेदप्रकाश, जिला विकास अधिकारी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed