{"_id":"570fe2cc4f1c1b613d4a6bbd","slug":"amit-shah-angry-dalit-community","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह से दलित समाज नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह से दलित समाज नाराज
hridwar uttrakhanda india
Updated Fri, 15 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
अमित शाह से दलित समाज नाराज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। ज्वालापुर के मोहल्ला कड़च्छ में भीमराव अंबेडकर पार्क में लगी बाबा साहेब की प्रतिमा पर माला अर्पित करने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह वहां से बिना संबोधन के निकल गए। संबोधन नहीं होने पर दलित समाज के लोग मायूस नजर आए। मंच संचालक ने कई बार उनसे मंच पर आकर दो शब्द कहने की अपील की, लेकिन वह बिना कोई प्रतिक्रिया दिए वहां से निकल गए।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की दोपहर 3.25 बजे भाजपा के अमित शाह कड़च्छ मोहल्ले में डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर लाव लश्कर के साथ माला अर्पित करने पहुंचे। पहुंचते ही उन्होंने प्रतिमा पर माला चढ़ाई और बिना एक पल रुके गाड़ी में बैठकर चले गए। जबकि जिस समय वह मूर्ति को माला चढ़ा रहे थे तो मंच संचालक बार संघ हरिद्वार के पूर्व अध्यक्ष सुशील कुमार ने अमित शाह से मंच पर आकर दलित समाज के लोगों को संबोधित करने की अपील की। अमित शाह के मंच पर न पहुंचने पर दलित समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। मंच संचालक ने मंच से ही भाजपा पर कटाक्ष करना शुरू कर दिया। इसके अलावा वहां पर उपस्थित महिलाएं पुरुष भी मायूस दिखे। उन्होंने कहा कि यह अंबेडकर के साथ दलितों का बड़ा अपमान है। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक मदन कौशिक, प्रेमचंद अग्रवाल, पुष्कर सिंह धामी, स्वामी यतीश्वरानंद, संजय गुप्ता, आदेश चौहान, चंद्रशेखर भट्टेवाले, जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष हरजीत सिंह आदि शामिल थे। वहीं भाजपा के कुछ लोगों का कहना था कि संबोधन अमित शाह के कार्यक्रम में शामिल नहीं था।
विज्ञापन
--------------------
विवादित स्थान पर नहीं हुआ माल्यार्पण
अमित शाह भेल के पार्क की भूमि पर लगाई गई मूर्ति स्थल पर नहीं गए। जबकि मूर्ति स्थल पर अंबेडकर का चित्र लगाकर सजाया गया था। अमित शाह के जाने के बाद स्थानीय लोगों ने वहां पर रखे गए अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। मालूम हो कि इस यहां की जमीन को लेकर विवाद बना हुआ है।
विज्ञापन