{"_id":"5776b0384f1c1b943479b05f","slug":"all-schools-will-be-closed-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बंद रहेंगे सभी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बंद रहेंगे सभी स्कूल
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
Updated Fri, 01 Jul 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोशनाबाद। मौसम विभाग की तरफ से अगले कुछ घंटों में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले के सभी कक्षा एक से 12 तक के सभी शिक्षण संस्थानों में शनिवार को अवकाश घोषित किया है। सोमवार को सोमवती स्नान के कारण स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई।
विज्ञापन
मालूम हो कि मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को प्रदेश में कई जगह बारिश से भारी तबाही हुई है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा एक से 12 तक के छात्रों की छुट्टी घोषित की। जिलाधिकारी हरबंश सिंह चुघ के निर्देश पर मुख्य शिक्षा अधिकारी अजय नौडियाल ने सभी शासकीय, अशासकीय व पब्लिक स्कूलों के कक्षा 1 से 12 तक दो और चार जुलाई को अवकाश घोषित किया है। जिला प्रशासन ने निर्देशों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। प्रशासन ने साफ किया है कि यदि भारी बारिश से किसी छात्र को कोई नुकसान होता है तो इसके लिए संबंधित संस्थान जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन