{"_id":"57c47a584f1c1b0d582cb2d4","slug":"alisa-came-to-the-shelter-of-lord-shiva","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान शिव की शरण में पहुंची अलीसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान शिव की शरण में पहुंची अलीसा
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Mon, 29 Aug 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
alesha
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति से चल रहे विवाद का निपटारा होने के बाद फिल्म अभिनेत्री अलीसा खान सोमवार की देर शाम हरिद्वार पहुंची। अलीसा ने कहा कि वह दक्ष मंदिर में माथा टेककर अपने कैरियर की बेहतरी के लिए भगवान शिव से प्रार्थना करने हरिद्वार आई हैं। अंधेरा होने के चलते मंदिर में माथा नहीं टेक पाई अब मंगलवार को पूजा अर्चना करेंगी।
गाजियाबाद की रहने वाली अलीसा खान पिछले एक पखवाड़े से अपने पति लव कपूर के साथ चल रहे विवाद के कारण खासी सुर्खियों में रही। पहले उसने ज्ञानलोक कालोनी निवासी लव कपूर पर शादी करने के बाद धोखा देने का आरोप लगाते हुए कनखल थाने में और बाद में अपनी मां परवीन खान के साथ लव कपूर के घर पहुंचकर हंगामा काटा था। इसके बाद अलीसा खान का अपने पति लव कपूर के साथ समझौता हो गया था। पति के खिलाफ की गई शिकायत भी वापस ले ली थी।
सोमवार देर शाम हरिद्वार पहुंची अलीसा खान ने बताया कि पति से अभी तो उसका कोई विवाद नहीं है। अब वह बिग बॉस शो में जाकर अपना कैरियर बनाएगी। साथ ही उसकी इमरान हाशमी के साथ फिल्म आइना रिलीज होने वाली है। उसकी सफलता के लिए वह भगवान शिव की शरण में आई हैं। अभिनेत्री ने दक्ष मंदिर के व्यवस्थापक स्वामी विश्वेशवपुरी पुरी से आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ उसका पति लव कपूर, जेठ कुश कपूर, अन्य परिजन भी मौजूद रहे। अभिनेत्री को देखने के लिए कनखलवासियों की भीड़ लग रही।