फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Alert Tiger Reserve in Rajaji Park

राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में अलर्ट

Thu, 29 Dec 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Thu, 29 Dec 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर राजाजी गाइगर रिजर्व पार्क में अलर्ट घोषित कर चौकसी बढ़ा दी है। उत्तराखंड की सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के बिजनौर क्षेत्र में पार्क सीमाओं पर खास नजर रखी जा रही है। 31 दिसंबर और साल के पहले दिन वन क्षेत्रों में जंगली जानवरों के शिकार करने की आशंका रहती है।


राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की चीला और हरिद्वार रेंज को संवेदनशील मानते हुए इन रेंजों में खास नजर रखी जा रही है। इन दोंनो रेजों में वन्य जीवों को सबसे अधिक मूवमेंट देखने को मिलता है। हरिद्वार रेंज का अधिकतर हिस्सा शहर से लगा हुआ है। ऐसे में इस रेंज में वन्य जीव तस्करों के घुसने की अधिक आशंका रहती है। नए साल पर वन्यजीवों के शिकार को देखते हुए रानीपुर, चीलावाली, बेरीवाड़ा, हरिद्वार, चीला रेंजों में गश्त बढ़ा दी है। राज्य की सीमा से लगी पार्क की सीमाओं पर घुसपैठ को देेखते हुए सबसे ज्यादा नजर रखी जा रही है। हरिद्वार रेंज के रेंजर दिनेश मोहन उनियाल ने बताया कि नए साल को लेकर लंबी दूरी की गश्त बढ़ा दी गई है। शिकारी वन क्षेत्र में न घुसें इसके लिए चार टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें हरिद्वार, हरनोल, रानीपुुर और खड़खड़ी क्षेत्र में नजर रखे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed