{"_id":"62ae32569ea2bb66fc31cc3c","slug":"agneepath-in-the-interest-of-youth-and-country-haridwar-news-drn414954986","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘नौजवानों और देश के लिए हित में अग्निपथ’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘नौजवानों और देश के लिए हित में अग्निपथ’
विज्ञापन
गरीब कल्याण सम्मेलन में कांग्रेस के पदाधिकारियों का भाजपा ज्वाइन कराते सांसद डा.रमेश पोखरियान न
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए घोषित केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवाओं और नौजवानों को रोजगार के साथ देशसेवा का अवसर मिलेगा। आरोप लगाया कि कुछ लोग स्वार्थ की राजनीति के लिए युवाओं को भड़काकर हंगामा करवा रहे हैं।
देवपुरा चौक स्थित भारत सेवाश्रम संघ के सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित आठ वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को गरीब कल्याण सम्मेलन आयोजित हुआ। बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि युवाओं को योजना के बारे में समझने की जरूरत है न कि बहकावे में आकर विरोध करने की। उन्होंने कहा कि वह कौन लोग हैं जो इसका विरोध कर रहे हैं। युवाओं को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं। कहा कि अग्निपथ का जो लोग विरोध कर रहे हैं उन्हें अग्निपथ के बारे में जानकारी ही नहीं है। युवाओं के लिए बहुत अच्छी योजना है। धीरे-धीरे उनकी समझ में आएगी।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि योजना देशहित और युवाओं के हित में है। सरकार का सराहनीय निर्णय है। उन्होंने अग्निपथ के विरोध को देशभक्ति का विरोध बताया है। उन्होंने कहा कि जिसके मन में देशभक्ति का जज्बा होगा उसे इसमें प्रवेश मिलेगा। कुछ लोगों को देशभक्ति और देश से कोई लेनादेना नहीं है। वह गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा वह कि योजना में शामिल हों और बेहतर भविष्य बनाएं।