फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Agitated forest workers' delegation met the Forest Minister

वन मंत्री से मिला आंदोलित वनकर्मियों का प्रतिनिधिमंडल

Fri, 31 Dec 2021 08:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
Agitated forest workers' delegation met the Forest Minister
डीएफओ के ट्रांसफर की मांग को लेकर आंदोलित वन कर्मियों ने कोटद्वार पहुंचकर वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत से मुलाकात की। इसपर मंत्री ने डीएफओ का ट्रांसफर करने का आश्वासन दिया। उधर, कर्मचारियों ने मांग पूरी न होने पर शनिवार से प्रदेशव्यापी हड़ताल की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उत्तराखंड फॉरेस्ट संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले वन कर्मचारी 13 दिसंबर से डीएफओ पर अभद्रता का आरोप लगाकर ट्रांसफर की मांग कर वन प्रभाग कार्यालय के परिसर में प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को समिति के संयोजक सचिव शेखर जोशी, सुरेंद्र सिंह चौहान, गौरव डोबरियाल, रंजन कुमार, मुन्नी रावत ने मांग को लेकर कोटद्वार जाकर वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत से मुलाकात की। इसमें प्रतिनिधिमंडल ने वन मंत्री को बताया कि दो सप्ताह से कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं लेकिन उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। इससे कर्मचारियों में आक्रोश पर पनप रहा है।
विज्ञापन

शेखरचंद्र जोशी ने बताया कि वन मंत्री ने नए साल के पहले दिन मांग पूरी होने की खुशी साथ लेकर कार्यालयों में लौटने की शुभकामना दी है। उन्हें उम्मीद है कि उनकी मांग पूरी हो जाएगी। नहीं तो नए साल से ही कर्मचारी प्रदेश व्यापी हड़ताल शुरू कर देंगे। उधर, मांग को लेकर डीएफओ कार्यालय पर भी कर्मचारियों का धरना जारी रहा। इस मौके पर एसएन शर्मा, नरेंद्र कुमार, मयूरी गौतम, राजवीर सिंह, दीपक नेगी, बबीता, हरीश भट्ट, बालम नेगी, दिनेश लखेड़ा, नरेंद्र कुमार, रामकुमार वर्मा, बुरहान अली, पंकज सैनी, अरुण सैनी, अनुज सैनी, सुरेश, गुलफाम, पुष्पा जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed