फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   After the assault on the BJP leader, he now received a death threat over the phone.

Haridwar News: भाजपा नेता से मारपीट के बाद अब फोन पर हत्या की मिली धमकी

Wed, 01 Jul 2026 05:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
After the assault on the BJP leader, he now received a death threat over the phone.
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में तीन दिन पहले भाजपा नेताओं के दो गुटों के बीच हुई मारपीट के बाद अब विकास तिवारी को फोन पर हत्या की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, भाजपा के प्रदेश मीडिया सह संयोजक विकास तिवारी निवासी नई लुधियाना धर्मशाला जस्साराम रोड हरिद्वार ने तहरीर देकर बताया कि 30 जून को दोपहर उनके मोबाइल पर एक नंबर से धमकी भरी कॉल आई। इसके बाद शाम को दूसरे नंबर से भी कॉल कर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि दोनों नंबरों से उन्हें फोन कर लगातार धमकाया गया।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार को आनंदमयी सेवा सदन इंटर कॉलेज में थोक केंद्रीय उपभोक्ता भंडार प्रबंध समिति के चुनाव के दौरान विकास तिवारी और सुशील चौधरी के बीच मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। क्षेत्राधिकारी नगर शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed