फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Action taken against Delhi UP Uttarakhand transport companies on suspicion of tax evasion

Haridwar News: टैक्स चोरी की आशंका, दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड ट्रांसपोर्ट कंपनियों पर कार्रवाई

Sat, 21 Sep 2024 05:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 21 Sep 2024 05:44 PM IST
सार

कुछ व्यापारियों की ओर से ट्रांसपोर्ट कंपनियों की ओर से सांठ-गांठ कर राज्य कर की चोरी कर ली जाती है। जिसे पकड़ने के लिए राज्य कर विभाग की ओर से मोबाइल टीमों का गठन किया गया है। ये सूचनाएं मिलने पर जगह-जगह पर छापा मार कार्रवाई करती हैं।
 

विज्ञापन
Action taken against Delhi UP Uttarakhand transport companies on suspicion of tax evasion
टैक्स चोरी - फोटो : istock

विस्तार

टैक्स चोरी की आशंका पर राज्य कर विभाग की टीम की ओर से दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड की ट्रांसपोर्ट कंपनियों पर कार्रवाई की गई है। टीमों ने सूचना मिलने पर माल से भरे पांच ट्रकों को कब्जे में ले लिया है। टीमों की ओर से माल की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट कंपनियों की ओर से धर्मनगरी के व्यापारियों का माल दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न शहरों से लाया जाता है, लेकिन कुछ व्यापारियों की ओर से ट्रांसपोर्ट कंपनियों की ओर से सांठ-गांठ कर राज्य कर की चोरी कर ली जाती है। जिसे पकड़ने के लिए राज्य कर विभाग की ओर से मोबाइल टीमों का गठन किया गया है। ये सूचनाएं मिलने पर जगह-जगह पर छापा मार कार्रवाई करती हैं।
विज्ञापन


इससे मोबाइल टीमों की ओर से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए रामा कृष्णा फेट कॅरिअर, न्यू सहारनपुर हरिद्वार गुड्स एवं ट्रांसपोर्ट कंपनी, चंदर ट्रांसपोर्ट कंपनी, महालक्ष्मी ट्रांसपोर्ट कंपनी, सांई कृपा ट्रांसपोर्ट कंपनी की ओर से लाए गए व्यापारियों के माल से भरे ट्रकों को पकड़ लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Tirupati laddu Controversy: राजधानी दून में घी को लेकर उठ रहे सवाल, 40 से अधिक ब्रांड, 200 से लेकर 2000 तक दाम

जिनकी टैक्स को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद जुर्माना और टैक्स वसूलने की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई टीम में अपर आयुक्त पीएस डुंगरियाल, संयुक्त आयुक्त राजेंद्र लाल वर्मा, हरिकृष्ण खुगशाल, अर्शित गोंदवाल, नितिन कुमार राज्य कर अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed