फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Acharya Mahamandaleshwar of Niranjani Akhara will become Kailashanand

निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर बनेंगे कैलाशानंद

Thu, 31 Dec 2020 10:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Acharya Mahamandaleshwar of Niranjani Akhara will become Kailashanand
निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर की घोषणा के बाद जगद्गुरु आश्रम में जगद्गुरु शंकराचार्य स? - फोटो : HARIDWAR
दक्षिण काली पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी मकर संक्रांति को निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर पद पर आसीन होंगे। बृहस्पतिवार शाम जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने उन्हें संन्यास दीक्षा दी। मकर संक्रांति के दिन संन्यासियों के प्रमुख निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर पद पर उन्हें आसीन किया जाएगा।
विज्ञापन

कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम में बृहस्पतिवार को एक सादे समारोह में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने मुंडन के बाद कैलाशानंद ब्रह्मचारी को संन्यासी बनाया। वे फिलहाल अग्नि अखाड़े के महामंडलेश्वर हैं। इस समारोह में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज, निरंजनी अखाड़े के श्रीमहंत रामपुरी, श्रीमहंत देवानंद सरस्वती समेत अन्य संत उपस्थित रहे। बताते चलें कि कैलाशानंद ब्रह्मचारी अनेक ग्रंथों और संस्कृत भाषा के आधिकारिक विद्वान हैं। अब निरंजनी अखाड़े में कैलाशानंद ब्रह्मचारी का अखाड़े और संन्यासियों की परंपराओं के अनुसार, विजयहोम आदि संपन्न होगा। संन्यास दीक्षा के बाद उनका अभिषेक मकर संक्रांति के दिन अखाड़े के सर्वोच्च आचार्य महामंडलेश्वर पद पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed