फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Accused of fire on Congressman, BJP came out in favor of history sheeter

Haridwar News: कांग्रेसी पर फायर का आरोप, हिस्ट्रीशीटर के पक्ष में उतरे भाजपाई

Thu, 06 Feb 2025 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Accused of fire on Congressman, BJP came out in favor of history sheeter
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के एक बैंकेट हॉल में शादी के दौरान कांग्रेसी नेता पर असलाह दिखाकर हवाई फायरिंग करने का आरोप लगाने वाले हिस्ट्रीशीटर के पक्ष में भाजपाई उतर आए। भाजपाइयों ने कांग्रेसी नेता की गिरफ्तारी की मांग कर डाली। पुलिस की शुरुआती जांच में फायरिंग की बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

बुधवार की देर रात हिस्ट्रीशीटर पूर्व भाजयुमो नेता विष्णु अरोड़ा ने खन्नानगर निवासी कांग्रेसी नेता दीपक टंडन पर बैंकेट हॉल के अंदर असलाह दिखाकर हवाई फायरिंग करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने सूचना पर तुरंत पड़ताल शुरू की। दीपक टंडन से पूछताछ करने के साथ ही असलाह चेक किया गया। बैंकेट हॉल के कैमरे खंगाले। शादी में मौजूद लोगों से भी पूछताछ की। मगर फायरिंग करने की बात निकलकर सामने नहीं आई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम विष्णु के समर्थन में भाजपा पार्षद एकत्र होकर कनखल थाने पहुंच गए और दीपक टंडन की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। असलाह जब्त करने की भी मांग कर डाली। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि जांच चल रही है। फायरिंग की तो नहीं निकली, लेकिन फिर भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
फायरिंग करने पर भेजा था जेल
कुछ साल पहले विष्णु अरोड़ा ने अपने साथियों के साथ दीपक टंडन के आवास पर फायरिंग की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विष्णु सहित कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। विष्णु के खिलाफ बलवे, मारपीट, हत्या के प्रयास सहित कई मुकदमे दर्ज होने के चलते पुलिस ने उसकी हिस्ट्रीशीट खोली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed