फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Accused of capturing fake deed of deeds in collaboration with bank manager, case

Haridwar News: बैंक मैनेजर के साथ मिलकर फर्जी बैनामा कर कब्जा करने का आरोप, केस

Wed, 24 Jul 2024 12:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Accused of capturing fake deed of deeds in collaboration with bank manager, case
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में इंडियन ओवरसीज बैंक मैनेजर के साथ मिलकर संपत्ति का फर्जी तरीके से बैनामा कर कब्जा करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने नीलाम संपत्ति खरीदने का हवाला दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी सहित प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गणेश बिंदल पुत्र जगदीश निवासी बाबा सिद्धबली इंटरप्राइजेज ग्राम औरंगाबाद थाना सिडकुल ने शिकायत दी। बताया कि उन्हें सिडकुल क्षेत्र में व्यवसाय स्थापित करने के लिए जमीन की आवश्यकता थी। 2015 में ग्राम औरंगाबाद में जमीन खरीदकर अपनी पत्नी पिंकी बिंदल के नाम से रजिस्ट्रर्ड करा ली। संपत्ति की सुरक्षा के लिए चौकीदार रखा हुआ है। आरोप लगाया कि 29 जून को कुछ लोगों ने कब्जा करने का प्रयास किया। चौकीदार के विरोध करने पर बैंक से नीलामी में संपत्ति खरीदने की बात कही।
विज्ञापन

आरोप है कि मौके पर पहुंचने पर कमल गुप्ता और उसके साथी मिले। सभी ने सामान पर कब्जा कर लिया। आरोप लगाया कि इंडियन ओवरसीज बैंक कनखल के मैनेजर से मिलकर सम्पत्ति खरीदी गई। 11 जुलाई की सुबह फिर से कमल गुप्ता ने अवैध निर्माण करना शुरू कर दिया। विवाद सिविल न्यायालय में विचाराधीन बताने पर जान से मारने की धमकी दी। कमल गुप्ता ने बैंक के साथ साजिश कर संपत्ति का फर्जी बैनामा अपने नाम कर लिया है। थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कीर जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed