{"_id":"67e2f1677e00c4ed810fe47f","slug":"accused-of-blackmailing-a-girl-after-making-online-friendship-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-130667-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: ऑनलाइन दोस्ती कर युवती पर ब्लैकमेल करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: ऑनलाइन दोस्ती कर युवती पर ब्लैकमेल करने का आरोप
विज्ञापन
हरिद्वार। देहरादून निवासी युवती पर ऑनलाइन डेटिंग एप्लीकेशन के जरिये दोस्ती कर अब ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। कनखल पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवती के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, हिमांशु सेमवाल निवासी सर्वप्रिय बिहार कनखल ने शिकायत देकर बताया कि वह नोएडा में नौकरी करता है। अप्रैल 2022 में ऑनलाइन डेटिंग एप्लीकेशन के माध्यम से देहरादून निवासी युवती से मुलाकात हुई थी। वह दिल्ली आकर उससे मिली थी। इसके बाद शारीरिक नजदीकियां बढ़ा ली। मना करने के बाद भी कई बार मिलने पहुंची। धमकाकर नजदीकियां बढ़ाती चली गई। ब्लैकमेल कर रुपये मांगने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगी।
आरोप है कि अब झूठा मुकदमा लिखवाने की धमकी दी रही है। समझाने पर भी नहीं मानी। अब धमकी दी गई कि वह नोएडा में आकर उसके कमरे पर आत्महत्या कर लेगी। आरोप है कि उस पर शादी करने का भी दबाव बनाया जा रहा है। शादी नहीं करने पर उसके माता पिता के घर हरिद्वार आकर आत्महत्या करने की धमकी दे रही है। थानाध्यक्ष चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।