फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Accused escaped from Maharashtra police custody

महाराष्ट्र पुलिस की अभिरक्षा से फरार हुआ आरोपी दबोचा

Tue, 28 Jan 2020 11:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Accused escaped from Maharashtra police custody
हरकी पैड़ी क्षेत्र के एक होटल से महाराष्ट्र पुलिस की अभिरक्षा से फरार हुए आरोपी को महाराष्ट्र पुलिस ने ही महाराष्ट्र के भगंदर से धर दबोचा। अब हरिद्वार कोतवाली पुलिस आरोपी को बी वारंट पर यहां लाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

बीती 22 जनवरी को महाराष्ट्र के तलोजा थाने से एपीआई प्रसाद डोंगर, पीएन एम खेंडकर, महेश पाटिल और उमेश पाटिल अपने साथ किशोरी के अपहरण के आरोपी अमित ब्रह्मानंद निवासी खार वाला मुंबई महाराष्ट्र को लेकर यहां पहुंचे थे। महाराष्ट्र पुलिस आरोपी को देहरादून लेकर गई थी, जहां उसने कुछ दिन किशोरी का अपहरण कर उसे रखा था।
विज्ञापन

ट्रेन छूट जाने के कारण महाराष्ट्र पुलिस आरोपी को लेकर एक होटल में ठहर गई थी। उसी दिन रात को आरोपी उस वक्त फरार होने में कामयाब रहा था जब महाराष्ट्र पुलिस सो रही थी। महाराष्ट्र पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ हरिद्वार कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपी को महाराष्ट्र पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बी वारंट पर यहां लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed