{"_id":"65102fd3b7c9d747780593c4","slug":"accused-arrested-with-10-grams-of-smack-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-8411-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: 10 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: 10 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में स्मैक की तस्करी करते हुए पुलिस ने एक नशे के धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 10 ग्राम स्मैक बरामद हुई। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, रेल चौकी प्रभारी विकास रावत शनिवार की रात टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। लालपुल से आगे हरिद्वार-रुड़की हाईवे अंडरपास क्राॅस करते हुए आगे पहुंचे। जहां एक युवक अंडरपास की आड़ में अंधेरे में खड़ा था और आसपास कुछ और युवक खड़े दिखे। पुलिस की गाड़ी देखते ही सभी इधर-उधर भाग निकले। एक युवक को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। पूछताछ करते हुए उसकी तलाशी ली गई। उसके कब्जे से 10 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपी ने जमालपुर कलां निवासी फरमान से स्मैक लाकर यहां 500 रुपये पर बिट के हिसाब से बेचने की बात कबूल की। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी उजेर अली निवासी हज्जन के कुएं के पास मोहल्ला कैथवाड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से स्मैक के साथ ही 1850 रुपये, एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।