{"_id":"6314eb789caeb61dbb6f41df","slug":"accused-arrested-for-exploiting-girl-haridwar-news-drn421838458","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती का मानसिक व शारीरिक शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती का मानसिक व शारीरिक शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती को प्रेम जाल में फंसा कर फर्जी विवाह सर्टिफिकेट बनाकर उसका शारीरिक व मानसिक शोषण कर पैसों की मांग करने वाले एक आरोपी को कोतवाली पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीन लोगों को इस मामले में आरोपी बनाकर मुकदमा दर्ज किया है आरोपी के दो साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।
नगर कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि 20 अगस्त को उत्तरी हरिद्वार निवासी व्यक्ति ने शिकायत देकर बताया था कि सन्नी अरोड़ा उर्फ चंदन ने उनकी पुत्री से कुछ माह पहले दोस्ती की थी। इसके बाद आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ षड्यंत्र रचकर फर्जी विवाह पंजीकरण करा लिया। आरोप है कि इसके बाद उनकी पुत्री का शारीरिक व मानसिक शोषण किया गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से ये लोग उसकी लड़की से पैसों की मांग कर रहे हैं। पैसा न देने पर उसे बरबाद करने की धमकी भी आरोपी दे रहे हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया था। रविवार को पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सन्नी अरोड़ा निवासी गुसाईं गली खड़खड़ी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके फरार चल रहे दो अन्य साथियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।