फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Accused absconding for six months in murderous attack arrested

Haridwar News: कातिलाना हमले में छह महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार

Sun, 25 Jan 2026 06:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
Accused absconding for six months in murderous attack arrested
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र से हत्या के प्रयास के मामले में पिछले छह माह से फरार चल रहे आरोपी शमशेर उर्फ उत्तम निवासी जमालपुर कलां थाना कनखल को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई 2025 को फैजान निवासी ग्राम सराय ज्वालापुर ने तहरीर दी थी। बताया था कि 21 जुलाई 2025 को शमशेर उर्फ उत्तम ने उसके के भाई रिजवान पर जान से मारने की नीयत से फट्टे से सिर पर वार किया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कातिलाना हमला करने के मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी शमशेर उर्फ उत्तम गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के लिए एसएसआई खेमेंद्र गंगवार की अगुवाई में पुलिस टीम का गठन किया गया। मुखबिर की सूचना पर शनिवार को सीतापुर फाटक के पास रेलवे लाइन से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी करीब छह माह से पुलिस की पकड़ से बाहर था और लगातार ठिकाने बदल रहा था। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed