फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Accountant brother arrested for defrauding the agent

आढ़ती को चूना लगाने वाले सगे भाई मुनीम गिरफ्तार.

Mon, 11 Apr 2022 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Accountant brother arrested for defrauding the agent
ज्वालापुर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी आढ़ती को दो लाख रुपए का चूना लगाने के आरोपी । - फोटो : HARIDWAR
ज्वालापुर में आढ़ती को दो लाख रुपये का चूना लगाकर फरार हुए बुलंदशहर के दो नटवरलाल भाइयों को पुलिस गिरफ्तार कर हरिद्वार ले आई है। जांच में पता चला है कि बैंकों का कर्ज नहीं चुकाने के कारण उनकी संपत्ति कुर्क हो चुकी थी। वह ज्वालापुर आकर आढ़ती के यहां मुनीम की नौकरी करने लगे थे।
विज्ञापन

ज्वालापुर कोतवाल महेश जोशी के मुताबिक पुरानी सब्जी मंडी के आढ़ती मनोज कुमार की आढ़त पर खुर्जा बुलंदशहर निवासी दो भाई मुनीमगिरी का काम करते थे। कुछ दिन पहले मनोज ने दो लाख रुपये बैंक में जमा कराने के लिए दिए थे जिसे लेकर दोनों भाई फरार हो गए थे। मामले में ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक महिपाल सैनी को दी गई थी। बुलंदशहर पहुंचकर दबिश देते हुए पुलिस आरोपी राजेश कुमार उर्फ राहुल, सोनू उर्फ मोहन निवासी शेख सराय, आलम खुर्जा बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश को पुराना रामपुर तिराहा मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर ले आई।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि खुर्जा बुलंदशहर में उनकी दुकान और मकान पर अत्यधिक लोन लेने के कारण सारी संपत्ति अलग-अलग बैंकों ने कुर्क कर ली। इस कारण दोनों भाई यहां आकर सुभाष नगर में रहने लगे और मनोज कुमार के यहां मुनीम गिरी का काम करने लगे। खर्च अधिक होने के कारण उन्होंने आढ़तियों के पैसे में हेरफेर किया। हिसाब मांगे जाने पर गड़बड़ी पाए जाने पर किराए का मकान छोड़कर परिवार समेत यहां से भाग गए। कोतवाल महेश जोशी ने बताया कि इनका एक अन्य भाई भी मनोज के यहां मुनीम गिरी का काम करता था। वह भी काफी पैसा लेकर फरार हो गया। उसका नाम भी मुकदमे में प्रकाश में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed