{"_id":"b125b705db77d1aa7733edacd17d789b","slug":"accident-of-car-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराकर धू-धूकर जल उठी कार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से टकराकर धू-धूकर जल उठी कार
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
Updated Thu, 04 Jun 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसेड़ा गांव के पास बुधवार को पेड़ से टकरा जाने के बाद एक कार में आग लग गई। देखते ही देखते कार पूरी तरह जल गई। मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
बुधवार की सुबह बहादरपुर गांव निवासी देव सिंह पुत्र सुदेश अपनी कार से पीतपुर के लिए निकला था। बसेड़ी गांव केा पास पहुुंचा तो आगे से आने वाले वाहन को बचाने के चक्कर में देव सिंह की कार अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। पेड़ से टकराने के बाद कार ने आग पकड़ ली।
विज्ञापन
आग को देखकर देव सिंह ने किसी तरह कार का दरवाजा खोजकर बाहर निकले। अगर थोड़ी भी देर हुई होती तो वह भी आग की चपेट में आ जाते। कार में लगी आग को देखकर वहां भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे फायरब्रिगेड कर्मियों ने आग पर किया तरह काबू पाया, लेकिन आग पर काबू पाए जाने तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
विज्ञापन