{"_id":"bf52ec99e7eeef68063ca9cb4ac03c39","slug":"accident-of-auto-rickshaw-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो रिक्शा पलटा, बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो रिक्शा पलटा, बुजुर्ग की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
Updated Wed, 03 Jun 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में सर्वानंद गंगा घाट के पास एक बुजुर्ग महिला को बचाते हुए ऑटो रिक्शा पलटने से एक बुजुर्ग यात्री की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। खडख़ड़ी चौकी प्रभारी विजेंद्र कुमांई ने बताया कि सप्तऋषि क्षेत्र से ऑटो रिक्शा हरकी पैड़ी की ओर आ रहा था।
विज्ञापन
सर्वानंद गंगा घाट के पास पहुंचते ही अचानक एक बुजुर्ग महिला ऑटो रिक्शा के आगे आ गई। उसे बचाने में ऑटो रिक् शा पलट गया जिससे उसमें सवार बुजुर्ग धन्ना लाल 70 वर्ष निवासी गांव दनौतिया रामपुर भीलवाड़ा राजस्थान की मौत हो गई जबकि उसका साथी दूसरा बुजुर्ग लक्ष्मीनारायण एवं राजकुमार निवासी रानी गली घायल हो गए।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ऑटो रिक् शा कब्जे में ले लिया है। घायल की हालत खतरे से बाहर है। मृतक के परिजनों के आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन