{"_id":"612e7efe8ebc3e7a103bc5d9","slug":"abhishek-on-the-birth-of-lord-krishna-people-danced-haridwar-news-drn3890545166","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान कृष्ण के जन्म पर अभिषेक, झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान कृष्ण के जन्म पर अभिषेक, झूमे लोग
विज्ञापन
जन्माष्टमी पर्व पर आयोजित जगजीतपुर में श्री बालाजी धाम सिद्धबली हनुमान मंदिर के पास प्रस्तुति द
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज बिहार कॉलोनी जगजीतपुर में श्री बालाजी धाम सिद्धबली हनुमान, नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। भगवान कृष्ण की जीवन लीला पर आधारित झांकियों और बच्चों के नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। रात बारह बजे भगवान कृष्ण का जन्म होने के बाद अभिषेक कर प्रसाद वितरण हुआ।
आयोजन को लेकर बच्चों में उत्साह रहा। जिसमें 40 से ज्यादा बच्चों ने शानदार कला का प्रदर्शन किया। महंत आलोक गिरि ने सभी बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। महंत आलोक गिरि ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण युगपुरुष थे। उनके बताए गए सिद्धांतों का अनुपालन करते हुए मनुष्य अपना जीवन सफल बना सकता है। आरोग्य मेडिसिटी हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. महेंद्र सिंह राणा ने कहा कि महाभारत युद्ध के दौरान भगवान कृष्ण द्वारा अर्जुन को गीता में दिए गए उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं।
इस दौरान निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रविंद्र पुरी, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, संघ प्रचारक पदम सिंह, विहिप के जिला अध्यक्ष नितिन गौतम, मेयर अनीता शर्मा, सचिन गुर्जर, संदीप प्रधान आदि मौजूद रहे।