फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   AAP workers took to the streets to protest against drugs

नशे के विरोध में सड़कों पर उतरे आप पार्टी कार्यकर्ता

Thu, 30 Dec 2021 08:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 08:57 PM IST
विज्ञापन
AAP workers took to the streets to protest against drugs
आम आदमी पार्टी युवा मोर्चा के तत्वाधान में धर्मनगरी में बढ़ते नशे के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को रैली निकाली। रैली पुल जटवाड़ा ज्वालापुर से लेकर हरकी पैड़ी तक पहुंची। कार्यकर्ताओं ने पुलिस-प्रशासन और स्थानीय विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी, पूर्व जिला सचिव अनिल सती और संजय सैनी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हेमा भंडारी ने कहा कि युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है। हरिद्वार में गली-मोहल्लों से लेकर हर जगह नशा बिक रहा है। युवा इसकी लत में बर्बाद हो रहे हैं। प्रदेश में आप की सरकार आते ही नशे का कारोबार करने वालों और संरक्षण देने वालों को जेल भेजा जाएगा। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला सचिव अनिल सती ने कहा कि धर्मनगरी हरिद्वार हिंदुओं की आस्था का प्रतीक है लेकिन दुर्भाग्य है कि आज धर्मनगरी में नशे का कारोबार फल फूल रहा है। युवा मोर्चा अध्यक्ष किरण दुबे और गगन वर्मा ने कहा कि युवा रोजगार चाहता है। लेकिन रोजगार नहीं है। हताश होकर वह नशे की तरफ मुड़ रहा है। जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा संजू नारंग और युवा नेता अर्जुन सिंह ने कहा कि आप पार्टी में युवाओं का रुझान बढ़ा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर तनुज शर्मा, शिशुपाल सिंह नेगी, यशपाल चौहान, नरेंद्र कोरी, मयंक गुप्ता, गुरु कार्तिक, रोहित कश्यप, सुरेश ठाकुर, अंकुर बागड़ी, संदीप कुमार, सोमवीर, पवन, वीरेंद्र, कुमार, किरण दुबे, शाह अब्बास, ललित गुज्जर, विनीत, रवि, सोनू, गुलशन, तेजस्वी, अमन, विशाल, कमल, सचिन, धर्मपाल, अजय, संगम, आशीष, राशिद, अमजद, अमर, संजय, आशीष, विकासनगर, तालिब, सुगलाल, दीपक, सिकंदर, घनश्याम तिवारी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed