{"_id":"6a007087c3bd4308df0a3e7c","slug":"a-young-man-returning-from-the-stadium-was-beaten-up-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-148622-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: स्टेडियम से लौट रहे युवक से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: स्टेडियम से लौट रहे युवक से मारपीट
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में स्टेडियम से घर लौट रहे तीर्थ पुरोहित परिवार के युवक के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि शराब के नशे में गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, विवेक शर्मा पुत्र राजेश शर्मा निवासी फिराहेडियान, गीताराम स्वीट्स ज्वालापुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 8 मई की रात करीब 10:30 बजे वह अपने रिश्ते के भाई आयुष और ईशान पटुवर निवासी मोहल्ला नीलखुदाना के साथ अलग-अलग बाइकों से बीएचईएल स्टेडियम से घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में कुछ युवक शराब के नशे में उनकी बाइक के पास से गुजरते हुए गाली-गलौच करने लगे।
आरोप है कि जब युवकों को ऐसा करने से मना किया तो उनसे मारपीट शुरू कर दी और उसकी कमीज फाड़ दी। युवकों में शामिल एक यूपी नंबर की बाइक पर सवार था। उसने जान से मारने की धमकी दी। मौके पर विवेक के भाई आयुष, ईशान और अन्य लोग पहुंच गए, जिसके बाद सभी आरोपी वहां से धमकी देते हुए फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।