{"_id":"5f21ba088ebc3e9fc31da23c","slug":"a-young-man-jumped-into-gangahar-on-a-fight-with-his-brother-haridwar-news-drn3515714128","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई से झगड़ा होने पर युवक ने गंगनहर में कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई से झगड़ा होने पर युवक ने गंगनहर में कूदकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाई से झगड़ा होने के बाद एक युवक ने गंगनहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। जल पुलिस की मदद से उसकी तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चला।
ज्वालापुर कोतवाली के शिवालिक नगर निवासी विशाल दीक्षित (23) पुत्र सतीश चंद्र सिडकुल की एक औद्योगिक इकाई में काम करता है। मंगलवार रात मामूली बात को लेकर विशाल का अपने बड़े भाई अभिषेक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। भाई से नाराज होकर विशाल अपने दोस्त के साथ घर से चला गया। रात में अपने दोस्त के सामने ही प्रेमनगर पुल से विशाल ने गंगनहर में छलांग लगा दी। दोस्त ने तत्काल परिजनों को इसकी सूचना दी। बुधवार को जल पुलिस की मदद से विशाल की तलाश में अभियान चलाया गया। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि विशाल का परिवार मूल रूप से प्रतापपुर काशीपुर का रहने वाला है। वह अपने दोस्त अनुराग के साथ अपने दीदी और जीजा के पास जाने की बात कहकर निकला था। प्रेमनगर आश्रम पुल पर बाइक से उतर गया। अनुराग जैसे ही उसको छोड़ कर जाने लगा तो विशाल पुल से कूद गया।